{"_id":"6a6507be4525e38b9a0b0106","slug":"kargil-heroes-honored-at-gdc-ramnagar-on-the-27th-vijay-diwas-udhampur-news-c-202-1-udh1010-138545-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीडीसी रामनगर में 27 वें विजय दिवस पर कारगिल वीराें को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीडीसी रामनगर में 27 वें विजय दिवस पर कारगिल वीराें को नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी डिग्री कालेज रामनगर के एनसीसी यूनिट ने शनिवार को 27 वां कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, देशभक्ति और बलिदान की भावना से प्रेरित किया।
प्राचार्य प्रो. डाॅ. दलजीत सिंह मनहास के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट पुयेश कांत शर्मा के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सशस्त्र बलों के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कैडेट चमन कुमार तथा सीनियर अंडर आफिसर नितिन कुमार ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद देशभक्ति से ओत-प्रोत समूह गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
डाॅ. पंकज शर्मा ने आपरेशन विजय पर व्याख्यान देते हुए कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और दृढ़ संकल्प की जानकारी दी। काॅलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. दलजीत सिंह मनहास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।