{"_id":"6a6506783e2f8dd7160dd447","slug":"farewell-party-held-for-crpf-commanding-officers-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-138567-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीआरपीएफ के कमांडिंग अधिकारियों को दी विदाई पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीआरपीएफ के कमांडिंग अधिकारियों को दी विदाई पार्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला पुलिस ने ट्रांसफर होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को एक विदाई समारोह में गर्मजोशी से विदाई दी। जिले में अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 137 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर मनोज कुमार और 187 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर मोहम्मद साजिद का स्थानांतरण हुआ है।
समारोह में जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, कानून-व्यवस्था संभालने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने से लेकर राहत और बचाव कार्यों तक में दोनों अधिकारियों की निष्ठा और समर्पण की काफी तारीफ हुई।
इस कार्यक्रम में उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी के साथ-साथ नए आने वाले कमांडिंग ऑफिसर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के बीच आपसी तालमेल और सहयोग को आगे भी इसी तरह बनाए रखने की बात दोहराई गई। संवाद