सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dig, review security meeting

Udhampur News: डीआईजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने के आदेश

विज्ञापन
dig, review security meeting
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सुरक्षा को और मजबूत करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने मजालता थाने में ऑपरेशन सह सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यालय 84 ब्रिगेड रामपुर, मजालता और पुलिस पोस्ट खून के दौर के दौरान ऑपरेशनल तैयारियों पर चर्चा की।
Trending Videos


सूचना स्रोतों को विकसित और खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कड़ी निगरानी और ऑपरेशनल दक्षता सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाएं। कॉर्डन व सर्च ऑपरेशन (कासो) तेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यूएपीए और एनडीपीएस मामलों में शामिल अपराधियों, साथ ही ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। डीआईजी ने नशीले पदार्थों के तस्करों और मवेशी तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में ग्राम रक्षा गार्ड को सक्रिय करने और रात में प्रभावी निगरानी के उपाय को लागू करने के आदेश दिए।

बट्टल मोड़ पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed