{"_id":"69b9aac83e7ae896ee0d7a17","slug":"gas-agency-inspection-udhampur-news-c-202-1-udh1011-133724-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गैस एजेंसियों में अफरा-तफरी, समिति ने मौके पर जांची स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गैस एजेंसियों में अफरा-तफरी, समिति ने मौके पर जांची स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में कुछ दिन से एलपीजी सिलिंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस का माहौल बना है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि जिला स्तरीय कमेटी एजेंसियों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कमी नहीं है और यह स्थिति केवल अफवाहों के कारण उत्पन्न हुई है।
गैस एजेंसी प्रबंधकों के अनुसार मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर पैदा हो गया है। प्रतिदिन औसतन दो गाड़ियां (लगभग 600 सिलिंडर) पहुंच रही हैं जबकि उपभोक्ताओं की संख्या एक हजार से अधिक हो रही है। इस कारण सभी को सिलिंडर नहीं मिल पा रहें, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है और कई बार कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कुछ तकनीकी समस्याएं जरूर उत्पन्न हो रही हैं जिसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। पहले की तरह होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर लोग संयम रखें और अफवाहों से दूर रहेंतो स्थिति जल्द सामान्य हो सकती है।
गौरतलब है कि अमेरिका, इस्त्राइल और ईरान युद्ध को लेकर पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी गैस को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं। सरकार की ओर दूसरा सिलिंडर लेने के लिए 21 दिन की समय अवधि को बढ़ाकर 25 दिन करने लोगों में चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos