{"_id":"6a6d052543b5b876360ea7ba","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-1-jam1004-974880-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खेलानी में 29 लाख की लागत से निर्मित यात्री निवास का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खेलानी में 29 लाख की लागत से निर्मित यात्री निवास का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। डोडा पश्चिम के विधायक शक्ति राज परिहार ने शुक्रवार को खेलानी में 29 लाख की लागत से निर्मित यात्री निवास का लोकार्पण किया। यह यात्री निवास श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर आवास एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं और अन्य आगंतुकों को काफी राहत मिलेगी तथा उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनेगी।
उन्होंने बताया कि आजकल मचैल माता की यात्रा भी चल रही हैं और मौसम की खराबी के कारण बहुत बार यात्रा को रोका जाता है। उस समय रास्ते में फंसे यात्रियों के लिए ये यात्री निवास बहुत ही लाभदायक साबित होगा। डोडा से बहुत सी यात्राएं चलती हैं। इसमें मणिमहेश यात्रा, मिंदल यात्रा, रूद्र गंगा यात्रा, देदनी यात्रा, छोटा मणीमहेश आदि कई यात्राओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ होने की वजह से सभी यात्राओं के लिए ये स्थान सुगम साबित होगा!
इस अवसर पर विधायक शक्ति राज परिहार ने कहा कि यह परियोजना सरकार की जनहितकारी सोच, सार्वजनिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्री निवास आने वाले वर्षों में हजारों श्रद्धालुओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।