{"_id":"6a6d05c8b1633938450593f5","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-138758-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भारतीय कॉलेज के बीएड छात्रों ने किया भारतीय विद्या मंदिर स्कूल का शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भारतीय कॉलेज के बीएड छात्रों ने किया भारतीय विद्या मंदिर स्कूल का शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भारतीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विद्यालयी वातावरण, कक्षा शिक्षण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
विद्यालय पहुंचने पर छात्र-शिक्षकों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया, अनुभवी शिक्षकों से संवाद किया और पाठ योजना, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा मूल्यांकन प्रणाली के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लिया।
भ्रमण का प्रमुख आकर्षण विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब रही। यह आयोजन विद्यालय की प्राचार्या रेनू शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। एटीएल प्रभारी प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को लैब की अवधारणा, उद्देश्यों और संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह लैब विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रोबोटिक्स, कोडिंग और स्टेम आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर दिलीप सिंह और खेल शिक्षिका सोनाली भी उपस्थित रहीं और भ्रमण को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय के तीन एटीएल छात्र-नवप्रवर्तकों ने अपनी नवाचार परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएड विद्यार्थियों को परियोजनाओं की कार्यप्रणाली, निर्माण प्रक्रिया और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। छात्र-शिक्षकों ने इन परियोजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और प्रेरणा ली। बीएड विद्यार्थियों ने विद्यालय के नवाचारपूर्ण वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं प्रौद्योगिकी-आधारित शिक्षण पद्धतियों को निकट से समझने का यह अनुभव उनके भावी शैक्षिक जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।