फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चौबीस घंटे बंद रही बिजली, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से इलाके की बिजली 24 घंटे बंद रही। इससे नई बस्ती के लोग भड़क गए। वीरवार देर रात तक मुख्य चौक पर भारी हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आमने सामने आए और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई बस्ती के मुख्य चौक में लगे ट्रांसफार्मर में आई खराबी के बाद वार्ड दो और तीन के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर को बिजली बंद हुई। दोपहर के बाद शाम तक बिजली बंद रही। इसके बाद पूरी रात बिजली गुल रही। वीरवार दोपहर को थोड़े समय के लिए बिजली आई लेकिन फिर दोबारा बंद हो गई। शाम तक बिजली बंद रहने के बाद रात को नई बस्ती चौक में लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू की। मौके पर क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले लोग भी पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट अजय सलालिया और प्रदेश सचिव करन दीप सिंह भी आए। इसी दौरान कांग्रेस के नेताओं को देखते ही मौके पर उपस्थित स्थानीय युवाओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी और विधायक जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दोनों पार्टियों के साथ जुड़े कार्यकर्ता और लोगों ने नारेबाजी करते हुए एक दूसरे पर आरोप भी लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेता बिजली बंद होने पर अपनी राजनीति चमकाने आए हैं जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह बिजली बंद होने से परेशान हुए लोगों की समस्याओं को सुनने आए थे। नई बस्ती चौक पहुंचकर उन्होंने समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। चौक में हुए हंगामे के दौरान पुलिस पार्टी भी पहुंची। उन्होंने भड़के दोनों पार्टियों के नेताओं और युवकों को समझाया व वापस भेजा। रात को बिजली कर्मचारियों ने पहुंच कर खराब हुए ट्रांसफार्मर और तार को ठीक करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed