{"_id":"6a763aafdbf060d315092904","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-139019-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल सीजन में गाड़ियो की आवाजाही में दिक्कत न आए, जरूरी कदम उठाएं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल सीजन में गाड़ियो की आवाजाही में दिक्कत न आए, जरूरी कदम उठाएं : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एनएचएआई के उधमपुर स्थित प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट का औचक दौरा किया और जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री को खासतौर पर रामबन-बनिहाल स्ट्रेच की स्थिति के बारे में बताया गया। अभी चल रही श्री अमरनाथ यात्रा और आने वाले फल सीजन को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक की निर्बाध आवाजाही सबसे जरूरी बताई गई। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सड़क की मौजूदा स्थिति, ट्रैफिक मैनेजमेंट और हाईवे को सुचारू रखने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आने वाले महीनों में आम यात्रियों, जरूरी सामान और फल उत्पादकों की गाड़ियों की आवाजाही में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए सभी जरूरी कदम समय पर उठाए जाएं।
मुख्यमंत्री ने हाईवे अथॉरिटी की टीम के काम की सराहना करते हुए कहा कि हाईवे प्रोजेक्ट्स को तय समय पर पूरा करने और जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए इसी रफ्तार से काम जारी रखा जाए। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, एनएचएआई जम्मू के रीजनल ऑफिसर आरएस यादव, पीआईयू उधमपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ईश गुप्ता और रामबन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शुभम यादव मौजूद रहे।