सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शिवखोड़ी में आंदोलनरत व्यापारियों के समर्थन में जा रहे कांग्रेस नेता को भांबला में रोका

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भारत प्रिय को शनिवार को भांबला में रोक दिया गया। वह प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों के समर्थन में रनसू जा रहे थे।
Trending Videos




रियासी जिले में स्थित शिवखोड़ी धाम का आधार शिविर रनसू इन दिनों व्यापारियों के लगातार विरोध और बंद का केंद्र बना हुआ है। व्यापारी प्रतिदिन यात्रा समय बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। वर्तमान प्रतिबंधों के कारण बढ़ती आर्थिक परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्तमान में श्रद्धालुओं को शाम 5 बजे के बाद गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं है। यह प्रतिबंध लगभग दो वर्ष पूर्व एक आतंकी घटना के बाद लागू किया गया था। व्यापारियों का कहना है कि सीमित समय के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है, जिससे दुकानदारों, पौनी संचालकों, रेस्टोरेंट मालिकों और छोटे विक्रेताओं की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है।



स्थानीय व्यापार मंडल के नेतृत्व में रनसू बाजार पूरी तरह बंद रहा और व्यापारियों ने मंदिर के मुख्य द्वार के पास धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सम्मान करते हुए प्रशासन से आग्रह किया है कि इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाए ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को राहत मिल सके।



भारत प्रिय ने कहा कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के बावजूद आगे बढ़ने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा हम शिवखोड़ी बाजार के व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं विशेषकर यात्रा समय में कटौती को हटाने के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रनसू जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने हमें भांबला में रोक दिया।
उन्होंने आगे कहा कि पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रदर्शन का आश्वासन देने के बावजूद उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।



भारत प्रिय ने प्रशासन से अपील की कि व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान दिया जाए और उनकी आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस बीच, रनसू में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। व्यापारियों का आंदोलन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed