{"_id":"69dab1d874a29d593b0cbc0f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134669-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोगरी फेस्टिवल में डोगरी व्यंजनों और हस्तशिल्प की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोगरी फेस्टिवल में डोगरी व्यंजनों और हस्तशिल्प की रही धूम
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भास्कर डिग्री कॉलेज उधमपुर में शनिवार को डोगरी फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। फेस्टिवल में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल रहे। इन स्टॉलों पर पारंपरिक डोगरी व्यंजन, ‘कलीरा क्राफ्ट’ द्वारा तैयार सुंदर कलीरे तथा हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने पारंपरिक गीत, नृत्य, भजन और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से डोगरा संस्कृति और मूल्यों को जीवंत कर दिया। प्रशांत एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत नाटक ने विशेष रूप से दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
Trending Videos