फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनीं शिल्पा, अब अन्य महिलाओं को भी बना रहीं स्वावलंबी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। यदि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का सहयोग और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो हर सपना साकार हो सकता है। उधमपुर की 36 वर्षीय शिल्पा शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से इस बात को साबित कर दिखाया है। कभी परिवार और बेटी की परवरिश में व्यस्त रहने वाली शिल्पा आज शहर के लंबी गली स्थित ब्यूटी पार्लर की सफल संचालिका हैं। वह न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार और कौशल प्रशिक्षण देकर सशक्त बना रही हैं।
विज्ञापन


शिल्पा ने बताया कि एमएड तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दो वर्षों तक उन्होंने एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य किया। विवाह और बेटी के जन्म के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी। बेटी के बड़े होने पर उन्होंने अपने करियर को नई दिशा देने का निर्णय लिया। इसी दौरान उन्हें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), उधमपुर के बारे में जानकारी मिली, जहां उन्होंने 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद अप्रैल 2024 में शिल्पा ने अपनी बचत से करीब तीन लाख रुपये का निवेश कर शहर के लंबी गली में ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की। शुरुआती दौर में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और बेहतर सेवाओं के कारण आज उनका पार्लर स्थानीय क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां मेकअप, स्किन केयर और हेयर ट्रीटमेंट जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्तमान में उन्हें औसतन 25 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है तथा उन्होंने एक अन्य महिला को भी रोजगार उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्पा अब अपने पार्लर में युवतियों को ब्यूटी से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण भी दे रही हैं ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें। उनका अगला लक्ष्य एक ब्यूटी अकादमी स्थापित करना है, जहां अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed