{"_id":"6a417dcb2170c84b4b0d8b2e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-137626-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विजयपुर वॉरियर्स ने रॉयल चैलेंजर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विजयपुर वॉरियर्स ने रॉयल चैलेंजर को हराया
Mon, 29 Jun 2026 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
पौनी।फोटो _संवाद मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बलविंदर सिंह को मेन ऑफ था मैच देकर सम्मानित
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। मिनी स्टेडियम में शनिवार रात नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बीएमओ अशरफ कूचे ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर रियासी और विजयपुर वॉरियर्स के बीच खेला गया जिसमें विजयपुर वॉरियर्स ने 22 रन से शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए विजयपुर वॉरियर्स ने निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। टीम की ओर से अंकुश पटियाल ने सर्वाधिक 29 रन, पुरू रोहित सिंह ने 27, सचिन सिंह ने 16, अजीत कुमार ने चार, राजिंदर ने दो रन बनाए जबकि रिंकू एक रन बनाकर नाबाद रहे। रॉयल चैलेंजर रियासी की ओर से रोहित सिंह ने दो विकेट, जबकि रोहित कक्कड़ और सुमित बाली ने एक-एक विकेट हासिल किया।
104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर रियासी की टीम निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 81 रन ही बना सकी। टीम की ओर से माधव और रोहित सिंह ने 17-17 रन, सुमित बाली ने 14, विजय शर्मा व मोहम्मद इमरान ने सात-सात, विवेक ने तीन, अजीत सिंह ने दो तथा विद्यांत अबरोल और अक्षय पंडित ने एक-एक रन बनाए।
विज्ञापन
विजयपुर वॉरियर्स की ओर से पुरू रोहित सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए जबकि विकास ने तीन और राजिंदर कुमार ने एक विकेट हासिल किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरू रोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के पहले ही दिन रात के मुकाबलों को देखने के लिए मिनी स्टेडियम में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।