{"_id":"6a417e342872536ce90d5023","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103702-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मेटाडोर पलटी, चालक समेत 10 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मेटाडोर पलटी, चालक समेत 10 जवान घायल
Mon, 29 Jun 2026 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा सड़क हादसे के बाद मिनी बस को सीदा कर साइट पर लगाया हुआ संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराकोट मार्ग पर हादसा, सीआईएसएफ के जवानों को लेकर जा रही थी मेटाडोर
गंभीर रूप से घायल हुए पांच जवानों को किया गया जीएमसी जम्मू रेफर
हेड कांस्टेबल पीके तिराई, मदन मोहन, शम्मी, शिवचरण व भास्कर चौबे गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर ताराकोट मार्ग पर रविवार को सीआईएसएफ के जवानों को लेकर जा रही मेटाडोर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गई। हादसे में चालक समेत 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल पांच जवानों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। इनमें हेड कांस्टेबल पीके तिराई की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हेड कांस्टेबल मदन मोहन, सीटी शम्मी कुमार, शिवचरण और भास्कर चौबे को भी आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। ड्यूटी के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) जवानों को मेटाडोर उनके कैंप में लेकर जा रही थी। बीच रास्ते अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत एवं बचाव दल ने तुरंत पहुंचकर सभी घायलों को मेटाडोर से निकाला और एंबुलेंस की मदद से उपजिला अस्पताल कटड़ा पहुंचाया। सुरक्षाकर्मी शम्मी कुमार, मदन मोहन, पीके तिराई, शिवचरण और भास्कर चौबे को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। अन्य का उपचार कटड़ा अस्पताल में ही चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मेटाडोर को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ये हुए हैं घायल
घायलों में हेड कांस्टेबल मदन मोहन (36), हेड कांस्टेबल पीके तिराई (36), सीटी शम्मी कुमार (31), एसआई शिवचरण मीणा (34), हेड कांस्टेबल ए रमेश (38), कांस्टेबल बीडी सिंह (34), कांस्टेबल बी सरीनु (35), कांस्टेबल प्रत्युष (25), भास्कर चौबे (30) और मेटाडोर का चालक वीरेंद्र सिंह (30) शामिल हैं।
डीसी रियासी व सैन्य अधिकारी घायलों को देखने जम्मू पहुंचे
जीएमसी जम्मू रेफर किए घायल सुरक्षाकर्मियों का कुशलक्षेम जानने के लिए डीसी रियासी कुमार अभिषेक और सेना के अधिकारी रविवार दोपहर करीब 2:40 बजे जम्मू पहुंचे। उन्होंने जीएमसी के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता के साथ इमरजेंसी में पहुंचकर सैन्यकर्मियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
नौ घायलों को अस्पताल लाया गया था। पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। बाकी घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज कटड़ा के चिकित्सा केंद्र में चल रहा है।
- डॉ. रशपाल, बीएमओ, कटड़ा