फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिले में सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य किए गए आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट 30985 विद्यार्थियों के अभी तक लंबित हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी जोनल शिक्षा अधिकारियों को जल्द से जल्द इसे निपटाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले के कई सरकारी व निजी स्कूलों में 1,28,520 विद्यार्थियों में से 30,985 के बायोमेट्रिक अपडेट बाकी है। इनमें 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 21,091 और 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 9,894 विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसे में सभी जोनल शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। जहां आवश्यकता होगी, वहां आधार कैंपों का स्थान बदलकर ऐसे सरकारी विद्यालयों में लगाया जाएगा, जहां अधिक संख्या में विद्यार्थी आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को भी इस अभियान में पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन को सुबह की प्रार्थना सभा, अभिभावक-शिक्षक बैठक और अन्य माध्यमों से अभिभावकों को जागरूक करना होगा ताकि निर्धारित तिथि पर बच्चे आधार अपडेट के लिए कैंप में पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के तहत बच्चों के फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैनिंग और फोटो दोबारा अपडेट किए जाते हैं। कम उम्र में लिए गए बायोमेट्रिक समय के साथ बदल जाते हैं, इसलिए नियमों के अनुसार निर्धारित आयु में इन्हें अपडेट कराना आवश्यक होता है। यदि यह अपडेट समय पर नहीं कराया जाता तो भविष्य में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, बोर्ड परीक्षाओं, कालेज प्रवेश, विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधार आधारित सत्यापन और अन्य आनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है। यही कारण है कि शिक्षा विभाग इस अभियान को मिशन मोड में पूरा करने की तैयारी कर रहा है। सभी जोनल शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन अभियान की निगरानी करेंगे, स्कूलों से नियमित प्रगति रिपोर्ट लेंगे तथा लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा कर उसकी अनुपालन रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे।

कोट
जिले के सभी जोन में आधार अपडेट के लिए 17 मशीनें तैनात की गई है। विभाग का लक्ष्य अगले दो महीनों में सभी विद्यार्थियों का आधार और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करना है। हालांकि जिन विद्यार्थियों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन मामलों में 15 दिन का अतिरिक्त समय लग सकता है।
- सुभाष गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed