सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जिले में नशे के खिलाफ निकाली पदयात्रा, छात्रों ने किया जागरूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
उधमपुर। नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशा मुक्त अभियान की शुरुआत के मौके पर शनिवार को जागरूकता पदयात्रा आयोजित की गई। डीसी कार्यालय होते हुए सुभाष स्टेडियम तक आयोजित इस रैली में सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
Trending Videos


अभियान के पहले दिन जिला प्रशासन की ओर से एक पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान छात्रों ने हाथों में जागरूकता से जुड़े पोस्टर और बैनर लेकर नशे के खिलाफ नारे लगाए। रैली में शामिल बच्चों ने लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इससे दूर रहना बेहद जरूरी है। रैली डीसी कार्यालय से शुरू होकर डोमल के रास्ते सुभाष स्टेडियम पहुंची जहां इसका समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे खुद भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। इस अवसर पर डीसी मिंगा शेरपा ने कहा कि नशा मुक्त अभियान का यह पहला दिन है और यह मुहिम अगले तीन महीनों तक लगातार चलती रहेगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, संवाद और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा। अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed