फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चार दिन से ठप पेयजल आपूर्ति पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने और गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने आरोप लगाया कि फिटकरी भी पानी को साफ करने में नाकाम हैं। उन्होंने इस मामले में संबंधित विभाग और स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

सुमित मगोत्रा ने बताया कि जिस स्थान से पानी की सप्लाई की जा रही है, वहां पानी की हालत बेहद खराब है। उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की निगरानी करना जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है, लेकिन इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की कि पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल की जाए। फिल्ट्रेशन व्यवस्था की जांच कर उसे दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed