{"_id":"6a51479c60fa3e4a59033f34","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103759-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कांस्य जीतने पर पायल नाग सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कांस्य जीतने पर पायल नाग सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने शुक्रवार को पैरा तीरंदाज पायल नाग को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज-2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया।
पायल ने साथी भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी के साथ कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। शीतल देवी को भी एसएमवीडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षित किया गया था और उन्होंने दुनिया के कुछ बेहतरीन पैरा तीरंदाजों के खिलाफ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने पायल को माता की चुनरी से सम्मानित करते हुए इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने पायल की सफलता को राष्ट्र और श्राइन बोर्ड दोनों के लिए अपार गर्व का विषय बताया।
विज्ञापन
बता दें, पायल सितंबर 2026 में गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाली विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज तीसरे चरण में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। इसके बाद वह अक्तूबर 2026 में जापान में आयोजित होने वाले पैरा एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में आलोक कुमार मौर्य अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सतीश कुमार शर्मा संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ध्रुव गुप्ता सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कोच और श्राइन बोर्ड के अन्य अधिकारी शामिल थे। संवाद