फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जीएमसी अस्पताल की टपकती छत से परेशान मरीज, आपरेशन तक स्थगित

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। लगातार बारिश के बीच जीएमसी अस्पताल के आपरेशन थियेटर और अन्य वार्डों में छत से पानी टपकने से उत्पन्न हो रही समस्याओं की शिकायत मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने अस्पताल का दौरा कर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से मुलाकात की और पूरे मामले की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

मगोत्रा ने बताया कि उन्हें मरीजों और तीमारदारों की शिकायतें मिल रही थीं कि कई आपरेशन तय समय पर नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें जानकारी दी कि आपरेशन थियेटर में बारिश का पानी आने के कारण फिलहाल ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एक मरीज का ऑपरेशन भी कई दिनों से लंबित है। अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्होंने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से मुलाकात की और आपरेशन थियेटर में पानी आने और मरीजों के ऑपरेशन प्रभावित होने के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में अस्पताल की छत पर वाटरप्रूफिंग का कार्य कराया गया था लेकिन पहली ही बारिश में अस्पताल के कई वार्डाें में ओपीडी, मेडिसिन वार्ड, लेबर रूम सहित कई हिस्सों में पानी टपकने की समस्या से मरीज परेशान हैं। इससे मरीजों और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। मगोत्रा ने मांग की कि वाटरप्रूफिंग कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से भी मामले में हस्तक्षेप कर अस्पताल की मरम्मत जल्द पूरी कराने तथा मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed