सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kalka temple, devotee

Udhampur News: कालका मंदिर में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
kalka temple, devotee
विज्ञापन
रियासी। चौथे नवरात्र पर प्रसिद्ध कालका माता मंदिर में लोगों का तांता लगा रहा। पुजारी बलवंत राज शर्मा ने तड़के ही मंदिर के कपाट खोल दिए। हल्की ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। दोपहर बारह बजे तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भजन गाकर मंदिर परिसर में मां की महिमा का गुणगान किया।
Trending Videos

सोमवार व बुधवार को कम लोगों के पहुंचने की संभावना है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंगलवार के बाद वीरवार को अष्टमी व शुक्रवार को रामनवमी पर मंदिर में भीड़ उमड़ेगी। पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि वीरवार को अष्टमी का व्रत रखना अनिवार्य है। शुक्रवार सुबह कंजक पूजन होगा। इसके बाद साख को प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed