{"_id":"69dc07deb7633b75f608bc61","slug":"katra-maa-vaishno-devi-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103373-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में शाम साढ़े सात बजे पंजीकरण बंद, 47,100 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में शाम साढ़े सात बजे पंजीकरण बंद, 47,100 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी आस्था से पूरी तरह सराबोर हो चुकी है। वीकेंड में यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते पंजीकरण केंद्र शाम को ही बंद किए जा रहे हैं। रविवार शाम साढ़े सात बजे पंजीकरण बंद हो गया और करीब 47,100 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए। सोमवार तड़के चार बजे पंजीकरण शुरू होंगे। ऐसे में हजारों भक्तों ने होटलों, सराय और गेस्ट हाउस की ओर रुख किया।
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन परिसर से लेकर पूरे यात्रा मार्ग तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। हर तरफ जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर लंबी कतार लगनी शुरू हो गए। नए ताराकोट मार्ग के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच व पंजीकरण प्रक्रिया के लिए श्रद्धालु बारी का इंतजार करते नजर आए। दर्शनी ड्योढ़ी पर भी जांच के लिए श्रद्धालु कतार में बढ़ते रहे।
मौसम में सुधार होने के चलते दिनभर धूप खिली रही। हालांकि सुबह-शाम ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहा जिससे वातावरण सुहावना बना रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्राइन बोर्ड,प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ और आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी व जवान यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थलों पर तैनात रहे। बाजारों में खूब रौनक रही। शनिवार को लगभग 47 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।
Trending Videos