{"_id":"69ab3b1b166285e16b0673d7","slug":"katra-mla-road-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103190-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चेहतियां मोहल्ला से पूर्व पंच के घर तक सड़क का विकास किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चेहतियां मोहल्ला से पूर्व पंच के घर तक सड़क का विकास किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पंचायत कोटली मनोतरीआं-ए और वार्ड नंबर 3 के लोगों ने श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपते हुए चेहतियां मोहल्ला (पुराने तालाब के पास) से ओम प्रकाश (पूर्व पंच) के घर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क के विकास की मांग प्रमुखता से उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उक्त सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिसके कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क के अपग्रेडेशन से पूरे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़े अन्य विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मांगें भी विधायक के समक्ष रखीं। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा, बुनियादी ढांचे के विकास तथा अन्य आवश्यक कार्यों को जल्द शुरू करने की मांग की।
विधायक बलदेव राज शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पंचायत कोटली मनोतरीआं सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। विधायक ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
Trending Videos