सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mission yuva, employment fair

Udhampur News: मिशन युवा के तहत स्वरोजगार और नौकरी की खुली राह, उधमपुर में उद्यमिता सह रोजगार मेला लगाया

विज्ञापन
mission yuva, employment fair
विज्ञापन
20 कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, 10 स्टालों पर मिला स्वरोजगार का ज्ञान
Trending Videos

उधमपुर। मिशन युवा के अंतर्गत जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र ने मंगलवार को रिवायत हॉल में उद्यमिता मेला सह रोजगार मेला लगाया। जिला उपायुक्त मिंगा शेरपा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में जिलेभर से उमड़ी युवाओं की भीड़ ने न केवल निजी कंपनियों में नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार दिए बल्कि स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की बारीकियों को भी समझा।
सहायक निदेशक रोजगार प्रियंका गुप्ता की अध्यक्षता और एडीसी जुगल किशोर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में करीब 20 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से इंश्योरेंस, टेलीकॉम, फाइनेंस, हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनियां शामिल रहीं, जिन्होंने विभिन्न पदों के लिए युवाओं के बायोडाटा लिए और मौके पर इंटरव्यू किए। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगाए गए 10 जागरूकता स्टालों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण सुविधाओं और नवीन तकनीक की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को नौकरी प्रदाता बनाना प्रशासन का लक्ष्य: उपायुक्त

मुख्य अतिथि मिंगा शेरपा ने मिशन युवाको शानदार प्लेटफॉर्म बताया। उन्होंने कहा, प्रशासन का प्रयास केवल युवाओं को रोजगार दिलाना ही नहीं बल्कि उन्हें उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना है। मिशन युवा के तहत ऋण, प्रशिक्षण और उत्पाद प्रमोशन की हरसंभव सहायता उपलब्ध है। उन्होंने सफल उद्यमियों को सम्मानित किया और नए लाभार्थियों को योजनाओं के तहत स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। उपायुक्त ने जोर दिया कि युवा जिस भी सेक्टर में काम करना चाहते हैं, सरकार उन्हें उसी दिशा में आगे बढ़ाएगी।



एक छत के नीचे समाधान पाकर खिले चेहरे

मेले में पहुंचे रामनगर के देविन्दर कुमार और चरी सयाल के ऋषभ ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे कई कंपनियों के इंटरव्यू देने और स्वरोजगार की जानकारी मिलना उनके लिए बड़ा अवसर है। युवाओं ने मांग की कि ऐसे मेले जिलेभर में नियमित अंतराल पर आयोजित होने चाहिए ताकि उन्हें रोजगार की तलाश में भटकना न पड़े। उम्मीद है कि चयनित होने पर अच्छी सैलरी पर रोजगार मिलेगा। रोजगार विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जिले के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता के द्वार खुले रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed