{"_id":"6a7eed14c59ca791490a4e23","slug":"one-vdg-member-killed-another-injured-in-firing-incident-in-jk-s-udhampur-jammu-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी से खूनी वारदात तक: वीडीजी सदस्यों में विवाद के बाद चली गोलियां, उधमपुर में एक की मौत, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी से खूनी वारदात तक: वीडीजी सदस्यों में विवाद के बाद चली गोलियां, उधमपुर में एक की मौत, साथी गंभीर घायल
Fri, 14 Aug 2026 03:56 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 14 Aug 2026 03:56 PM IST
सार
उधमपुर के पंचैरी इलाके में वीडीजी सदस्यों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई जिसमें बलदेव सिंह की मौत हो गई और रोमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पंचैरी इलाके में शुक्रवार को विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। घटना में एक वीडीजी सदस्य की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वीडीजी सदस्य डम्नोट पुलिस पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। आरोप है कि ससरी डम्नोट निवासी सुरजीत सिंह ने गुस्से में अपने साथियों पर गोली चला दी।
विज्ञापन
फायरिंग में बलदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन