सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   passing out pared, reasi

Udhampur News: रियासी में पासिंग आउट परेड... पुलिस बल को मिले 430 जांबाज, देश सेवा के लिए तैयार

विज्ञापन
passing out pared, reasi
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अदम्य साहस, अटूट जज्बे और देश-प्रदेश की सुरक्षा के प्रति समर्पण का अनूठा संगम मंगलवार को रियासी स्थित सब्सिडियरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में देखने को मिला। यहां पुलिस बल की पासिंग आउट परेड में 430 नव प्रशिक्षुओं ने अपनी ताकत और संकल्प का प्रदर्शन किया।
Trending Videos

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परेड में नव प्रशिक्षुओं की सलामी ली और उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस पासिंग आउट परेड की सबसे खास बात जवानों की शैक्षणिक योग्यता रही। ये योग्यता पुलिस को अपराधों और साइबर चुनौतियों से निपटने में पुलिस बल को नई धार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैच में एक पीएचडी स्कॉलर, 15 पोस्ट ग्रेजुएट और 67 ग्रेजुएट युवा शामिल हैं। इनके अलावा 169 बारहवीं, 154 मैट्रिक और 24 मिडिल स्कूल की शिक्षा में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं ने भी कठोर प्रशिक्षण पूरा कर खाकी वर्दी पहनने का गौरव हासिल किया। प्रशिक्षण के दौरान असाधारण प्रदर्शन करने वाले जांबाज प्रशिक्षुओं को उपराज्यपाल और डीजीपी नलिन प्रभात ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक साल का मिला कठिन प्रशिक्षण

इन जवानों का सफर 24 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था जो 13 मार्च 2026 को पूरा हुआ। एक साल से अधिक के इस कठिन प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए इन युवाओं को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ कानून और आधुनिक हथियारों का गहन अभ्यास कराया गया।



बेटे को वर्दी में देखकर अभिभावक भावुक, परेड संपन्न होते ही लगाया गले
परेड में जहां एक तरफ नए प्रशिक्षुओं ने देश सेवा का प्रण लिया, वहीं कई जवानों के अभिभावक भावुक दिखे। परेड संपन्न होते ही पूरा सेंटर भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। दर्शक दीर्घा में बैठे जवानों को वर्दी में देखने के लिए अभिभावक आतुर रहे। औपचारिकताएं निभाने के बाद जैसे ही जवान परिजन पास पहुंचे तो उन्होंने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। जवानों के अभिभावक अपने बेटे को वर्दी में देख भावुक हुए। जवान भी परिजन को देखते ही उनके गले लग गए। परेड में कई जवानों के अभिभावक आए थे जिन्होंने पहले पंडाल में बैठकर बेटे को पासिंग आउट परेड करते देखा और बाद में वर्दी में देश सेवा को समर्पित होते देखा।

शिक्षण में इनका रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन, मिला सम्मान

नाम श्रेणी पुरस्कार का विवरण
जोहनी विक्टर ऑल राउंड बेस्ट 1+ लाख नकद, क्लास 1+ मोमेंटो, एलजी की तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट
तौसीफ अहमद लोन आउटडोर बेस्ट 75 हजार नकद, क्लास 1+ मोमेंटो, डीजीपी की तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट
पंकज रैना इनडोर बेस्ट 75 हजार नकद, क्लास 1+ मोमेंटो, डीजीपी की तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट
विशाल भारत ऑल राउंड सेकेंड बेस्ट 75 हजार नकद, क्लास 1+ मोमेंटो, डीजीपी की तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट
योगेश शर्मा ऑल राउंड थर्ड बेस्ट 50 हजार नकद, क्लास 1+ मोमेंटो, डीजीपी की तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट
ताहिर राशिद डार बेस्ट मार्क्समैन 25 हजार नकद, क्लास 1+ मोमेंटो, डीजीपी की तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed