{"_id":"69f65f59b75112f9cb01f337","slug":"pauni-bindra-lack-of-water-udhampur-news-c-202-1-udh1009-135478-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पेयजल के लिए जूझ रहे बिंद्रा के लोग, कंधों पर ढो रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पेयजल के लिए जूझ रहे बिंद्रा के लोग, कंधों पर ढो रहे पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पंचायत खैरा लैड के बिंद्रा में पेयजल संकट गंभीर रूप धारण कर चुका है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं और मजबूरन बावली से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कंधों पर पानी ढोना पड़ रहा है। इस संघर्ष में पूरा दिन बीत जाता है जिससे दिनचर्या और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।करनैल सिंह, अशोक सिंह और कीर्तन सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण न तो सड़क सुविधा मिल पाई है और न ही नलों में पानी पहुंच सका है। हालांकि पाइपलाइन जरूर बिछाई गई है। यदि घरों तक पानी पहुंचता है तो बच्चों का जीवन बेहतर होगा और वे स्वच्छ वातावरण में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे।
जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत जूनियर इंजीनियर तनवीर ने बताया कि बिंद्रा क्षेत्र ऊंचाई पर होने के कारण रोलकिया में लगी स्कि का पानी नहीं पहुंच पाया है। इसी वजह से समस्या बनी हुई है। नई योजना के तहत गुनी बावली से पानी उठाकर क्षेत्र को राहत दी जा सकती है। इसके लिए विधायक कुलदीप राज दुबे को अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा जल्द दी जाए।
Trending Videos