{"_id":"69f65fb535e31fa62b0d2094","slug":"pauni-damaged-canal-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1009-135479-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: क्षतिग्रस्त नहर से खेत डूब रहे, मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: क्षतिग्रस्त नहर से खेत डूब रहे, मरम्मत की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पंचायत माड़ी नाला के कलहाड़ में सिंचाई नहर (कुल) जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नहर में लीकेज और धंसाव के कारण जहां एक ओर उपजाऊ भूमि को नुकसान हो रहा है वहीं कई मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
पूर्व पंच बाबू राम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नहर की मरम्मत नहीं हुई है जिसके चलते कई स्थानों पर लीकेज बढ़ गई है। इससे खेतों में पानी भरने के कारण फसल खराब हो रही है और जमीन की उर्वरता भी प्रभावित हो रही है।
संजय कुमार ने बताया कि नहर घर के पास से गुजरती है और नीचे बना डंगा क्षतिग्रस्त हो चुका है। नहर के धंसने से जमीन और मकान को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। इस संबंध में इरिगेशन विभाग के अधिशाषी अभियंता अंकुश ने बताया कि 10 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद मरम्मत का कार्य होगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकेगी।
Trending Videos