सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramban, bishlari drain, youth body, missing

Udhampur News: 20 दिन बाद बिशलरी नाले से युवक का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
ramban, bishlari drain, youth body, missing
विज्ञापन
रामबन। पिछले 20 दिनों से जारी तलाशी अभियान का दुखद अंत हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे डिगडोल के पास बिशलरी नाले से 22 वर्षीय तनवीर अहमद चोपान का शव बरामद कर लिया गया। तनवीर की मौत से परिवार शोक में डूब गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों सुरजीत सिंह, संदीप सिंह, दिग्विजय सिंह और केवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


एसडीपीओ बनिहाल सुरिंदर सिंह बिलोरिया के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह पीछा करने का मामला था या कोई रंजिश थी। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडखाल पोगल के तनवीर अहमद 12 अप्रैल से लापता थे। बताया जा रहा है कि वह जम्मू से मवेशी लेकर घर लौट रहे थे तभी डिगडोल के पास दो वाहनों में सवार कुछ संदिग्धों ने उनका पीछा करना शुरू किया। जान बचाने के लिए तनवीर ने उफनते बिशलरी नाले में छलांग लगा दी थी। हालांकि परिजन और लोगों का दावा है कि तनवीर के साथ मारपीट की गई और उसे जानबूझकर नाले में कूदने के लिए मजबूर किया गया। उसकी तलाश के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। एनडीआरएफ, सेना, क्यूआरटी के साथ-साथ बनिहाल वॉलंटियर्स और अबाबील जैसे संगठनों ने दिन-रात एक कर दिया था। उफनते पानी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अभियान में काफी चुनौतियां आईं।



करीब चार घंटे तक हाईवे किया था जाम

तनवीर के लापता होने के बाद क्षेत्र में माहौल गरमा गया था। मगर्कोट में प्रदर्शनकारियों ने करीब चार घंटे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को ठप रखा था जिसे आश्वासन के बाद ही खोला जा सका था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि एहतियातन जिले में दो दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद करना पड़ा था। वहीं मामले पर राजनीति भी गरमा गई थी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे जंगल राज बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसी घटनाएं जम्मू-कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा हैं और धर्म के नाम पर तनाव फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



पैतृक गांव में शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

तनवीर का शव को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान काफी भीड़ थी और न्याय की मांग गूंजती रही। जिला प्रशासन और पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही यह भरोसा दिलाया है कि एसआईटीकी जांच पारदर्शी होगी और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed