सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, park, basic needs

Udhampur News: रामनगर के पार्क में डेढ़ दशक बाद भी नहीं मिल पाई सुविधाएं

विज्ञापन
ramnagar, park, basic needs
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रामनगर। वार्ड नंबर दस अध्यापक नगर का पार्क लगभग 15 वर्ष से अव्यवस्था का शिकार है। बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम या अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से अभिभावकों में रोष है। स्थानीय सुनील जंडियाल, दिलीप सिंह, दलेर सिंह, पंकज शर्मा, सुशील शर्मा, ज्योति गुप्ता व साक्षी शर्मा का कहना है कि निर्माण के बाद पार्क की देखरेख पर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया।
झूलों के अलावा मनोरंजन या फिटनेस उपकरण स्थापित नहीं किए गए जिससे बच्चों की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। पार्क के सामने एसडीएम का सरकारी क्वार्टर भी है। ऐसे में लोगों ने एसडीएम से भी मांग की कि वे संबंधित विभाग को पार्क के विकास के लिए निर्देश जारी करे। इसके अलावा वार्ड 6, 7, 10, 11 और 13 में पार्कों की स्थिति पर बदहाल है। नगर पालिका को चाहिए कि सभी पार्कों में झूले और ओपन जिम की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed