सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, sheetla mata temple

Udhampur News: शीतला मंदिर में पहला भंडारा, दो हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
ramnagar, sheetla mata temple
विज्ञापन
रामनगर। पंचायत लड़ाना मोड़ा पंग्याल (रमुई गांव) में स्थित माता शीतला मंदिर में पहला भंडारे लगाया गया। इसमे क्षेत्र सहित दूर-दराज से करीब 2000 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Trending Videos

इस दौरान भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर के पुजारी सुभाष सिंह ने बताया कि शीतला माता मंदिर का निर्माणकार्य सरसु परिवार के सहयोग से हुआ है और चैत्र नवरात्रों के अवसर पर पहली बार मंदिर में इस प्रकार का विशाल भंडारा आयोजित करवाया गया है। उन्होंने बताया कि भंडारे में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कटवालत पंचायत से पंग्याल तक निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध करवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed