{"_id":"69dc0a707a1d248de407ae55","slug":"road-devlopment-work-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134709-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इसी साल अव्यवस्था के भरेंगे गड्ढे, सफर होगा हिचकोले मुक्त, छह करोड़ से संवरेगी करीब 25 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इसी साल अव्यवस्था के भरेंगे गड्ढे, सफर होगा हिचकोले मुक्त, छह करोड़ से संवरेगी करीब 25 सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की बदहाल सड़कों के कारण छह वर्ष से नारकीय जीवन जी रहे स्थानीय निवासियों के लिए राहत की खबर है। बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। शहरी योजना निधि से छह करोड़ रुपये की राशि से इसी वित्तीय वर्ष अव्यवस्था के गड्ढे भर जाएंगे जिससे सफर हिचकोले मुक्त होगा।
लगभग 25 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प होगा। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। करीब छह वर्ष पूर्व जब महत्वाकांक्षी देविका परियोजना के तहत सीवरेज पाइप बिछाने का कार्य शुरू हुआ था तब अधिकांश सड़कों को खोदा गया था। विडंबना यह रही कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की सुध नहीं ली गई और ये मार्ग समय के साथ और भी जर्जर होते चले गए। वर्तमान स्थिति यह है कि सड़कें अब गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। धूल, मिट्टी और पत्थरों के कारण न केवल वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं बल्कि बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी चलना किसी चुनौती से कम नहीं है।
हर वर्ग प्रभावित
सड़कों की बदहाली से हर वर्ग प्रभावित हुआ है। प्रमुख रूप से मेन बाजार, बस स्टैंड और सैलां तालाब जैसे व्यस्त इलाकों में दयनीय सड़कों के कारण स्थानीय कारोबार पर असर पड़ा है। जिला अस्पताल मार्ग और विभिन्न वार्डों की सड़कों की दुर्दशा के कारण एंबुलेंस की आवाजाही और स्कूली बच्चों को दिक्कतें आ रही हैं। प्रमुख मार्ग दंदयाल, एमएच रोड, टाउन हॉल, बट्टल बालियां और रेहमती रोड जैसे क्षेत्रों में आए दिन हादसे की संभावना बनी रहती है।
फंड उपलब्ध होते ही निविदा प्रक्रिया शुरू
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील थुसु ने स्पष्ट किया है कि छह करोड़ की योजना के लिए फंड उपलब्ध होते ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व में किए गए पैचवर्क पहली ही बारिश में बह गए जिससे सरकारी धन की बर्बादी हुई। लेकिन इस बार योजना को देखते हुए उम्मीद है कि सड़कें जल्द ही चकाचक होंगी। परियोजना के पूरा होने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
Trending Videos