सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sakshi, self reliant, handmade gifts

Udhampur News: हस्तनिर्मित उपहार से आत्मनिर्भर बनी साक्षी महिला सशक्तीकरण को दे रहीं नई दिशा

विज्ञापन
sakshi, self reliant, handmade gifts
विज्ञापन
सउधमपुर। शहर के वार्ड-18 की रहने वाली साक्षी कलसोत्रा मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। साथ ही महिला सशक्तीकरण को नई दिशा दे रही हैं। एमएससी कर चुकीं 36 वर्षीय साक्षी ने शादी के दस वर्षों बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सपनों को नई उड़ान दी है।
Trending Videos

करीब तीन साल पहले साक्षी ने अपने भीतर छिपे हुनर को पहचानते हुए घर से ही हस्तनिर्मित उपहार बनाने का कार्य शुरू किया। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह सफर आज व्यवसाय का रूप ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी वर्तमान में आकर्षक उत्पाद तैयार कर रही हैं। सजावटी वस्तुओं में नेमप्लेट, बोतलें, कैनवास और लिपन आर्ट, एक्सेसरीज में हैंडमेड ज्वेलरी, क्ले से बने की-चेन, वास और मैग्नेट्स और विशेष उपहार में कस्टमाइज्ड बुके, हूप आर्ट और खास अवसरों के लिए गिफ्ट हैम्पर्स बना रही हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद साक्षी ने अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए आधुनिक रास्तों को चुना है। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ग्राहकों से जुड़ रही हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक सहयोग से स्थानीय मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेकर उन्होंने अपने काम की एक अलग पहचान बनाई है। साक्षी का यह सफर अब केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने साथ अन्य महिलाओं को भी जोड़ना शुरू कर दिया है जिससे वे भी आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें। साक्षी बताती हैं कि शुरुआत में संसाधनों की कमी और बाजार की जानकारी न होने जैसी चुनौतियां आईं लेकिन परिवार के सहयोग से उन्होंने हर बाधा को पार किया। वर्तमान में उनका व्यवसाय छोटे स्तर पर संचालित हो रहा है लेकिन भविष्य में इसे और विस्तार देना चाहती हैं। उनका लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस कार्य से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed