सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   school, timming, change

Udhampur News: लू से बचाने के लिए बदलाव, आज से सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
school, timming, change
विज्ञापन
उधमपुर। छात्रों को तेज धूप और लू से बचाने के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल गया है। एक मई से सुबह आठ स्कूल खुलेंगे और दोपहर दो बजे छुट्टी होगी। यह बदलाव जम्मू संभाग के शिक्षण संस्थानों में किया गया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
Trending Videos

कुछ दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। अस्पतालों में लू लगने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश के तहत समर जोन के सभी स्कूल (हायर सेकेंडरी स्तर तक) निर्धारित समय तक संचालित होंगे। सुबह जल्द स्कूल खुलने से छात्रों को बढ़ रहे तापमान से काफी राहत मिलेगी। सभी शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों को आदेश की कॉपी मिल चुकी है ताकि सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। अभिभावकों ने इस फैसले को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया है। छात्रों में भी समय में बदलाव को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देरी से छुट्टी होने के कारण तेज धूप में घर जाने में परेशानी आ रही थी। अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
- अदिति, कक्षा 10वीं

सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा है। गर्मी कम लगेगी तो थकान भी नहीं होगी। पढ़ाई पर ध्यान लगेगा।
- सुमीर, कक्षा 10वीं
दोपहर में घर पहुंचते-पहुंचते तापमान काफी बढ़ जाता था। अब दो बजे तक छुट्टी होने से आराम से घर पहुंच पाएंगे।
- विशाल, कक्षा 9वीं

नई समयसारिणी से लू से बचाव हो पाएगा। मौजूदा समय पारा लगातार बढ़ रहा है। इस फैसले से काफी राहत मिलेगी।
- कांता देवी, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed