{"_id":"69f7b14cb6d1a42c8700d84d","slug":"sheetla-temple-road-bad-condition-udhampur-news-c-202-1-udh1010-135506-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शीतला माता मंदिर मार्ग की हालत जर्जर, स्कूली बच्चों के लिए बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शीतला माता मंदिर मार्ग की हालत जर्जर, स्कूली बच्चों के लिए बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर में पुलिस स्टेशन से शीतला माता मंदिर तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। गड्ढों और उखड़े रास्ते के कारण दोपहिया वाहन चालकों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं, जिन्हें पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क बस्सी मंदिर, बसंतगढ़ और कुलवंता को भी रामनगर से जोड़ती है जिससे यातायात का दबाव अधिक रहता है। इसके बावजूद मरम्मत नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है ताकि बड़े हादसे से पहले स्थिति को सुधारा जा सके।
दुकानदार गोपाल खारका ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना दोपहिया वाहन चालक का संतुलन बिगड़ रहा है। प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए। अभिभावक रीता देवी ने कहा कि बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। अब उन्हें अकेले भेजने में डर लगता है। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। मंजीत सिंह ने बताया कि कई बार गिरते-गिरते बचा हूं। गड्ढों के कारण वाहन संभालना मुश्किल हो जाता है। खासकर रात में सफर खतरे से कम नहीं है। राहुल खारका की मानें तो सड़क कई गांवों को जोड़ती है लेकिन हालत बहुत खराब है।
नए वित्तीय वर्ष की योजना में सड़क को शामिल किया गया है। मंजूरी मिलते ही तारकोल डालने का काम शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को समस्या से राहत मिल सके।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग।
Trending Videos