सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   third sol mata yatra

Udhampur News: सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए आरएस पुरा से तीसरी सोल माता यात्रा शुरू

विज्ञापन
third sol mata yatra
विज्ञापन
उधमपुर। अनंत शक्ति मां कालिका सेवा संस्था ने इस बार भी आरएस पुरा से तीसरी छड़ी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली। सोल माता यात्रा की छड़ी अंकुश की ओर से चलाई गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सुख-शांति और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना है। पहला पड़ाव कोटली शाहदुला के पास रखा गया जहां यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्रा जमीरा साहिब होते हुए टी-मोड़ काली माता मंदिर पहुंची जहां काका पुजारी ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। इससे पहले सुबह हवन और कन्या पूजन किया गया।
Trending Videos

टी-मोड़ स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और यात्रा की सफलता व प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे में विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। यात्रा किश्तवाड़ के विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ेगी। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed