फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Controversial book case: Questioning continues for the third day; publisher asked 30 questions over six hours

विवादित पुस्तक प्रकरण: तीसरे दिन भी पूछताछ, प्रकाशक से छह घंटे में 30 सवाल; कइयों पर गिर सकती है गाज

Thu, 16 Jul 2026 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 12:24 AM IST
सार

करीब छह घंटे चली पूछताछ में 30 से अधिक सवाल पूछे गए। जांच टीम ने जब्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के बयानों का मिलान भी किया।

विज्ञापन
Controversial book case: Questioning continues for the third day; publisher asked 30 questions over six hours
demo - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अलगाववादियों के कथित महिमामंडन से जुड़ी दो विवादित पुस्तकों-पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ जेएंडके और ग्रेट पर्सनैलिटीज ऑफ जम्मू एंड कश्मीर के मामले में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग ने तीसरे दिन भी तीनों प्रकाशकों से पूछताछ जारी रखी। करीब छह घंटे चली पूछताछ में 30 से अधिक सवाल पूछे गए। जांच टीम ने जब्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के बयानों का मिलान भी किया।

विज्ञापन


सीआई अधिकारियों ने प्रकाशकों से पूछा कि किताबों का ऑर्डर कैसे मिला, कंटेंट विभाग की ओर से कैसे मिले, भुगतान किस तरह हुआ और ऑर्डर के बाद संबंधित अधिकारियों से क्या बातचीत हुई। विवादित सामग्री को लेकर क्या निर्देश दिए गए, कंटेंट ऑनलाइन मिला या ऑफलाइन, छपाई से पहले कितने अधिकारियों ने संपर्क किया और ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने वाले अधिकारी से क्या बातचीत हुई, जैसे कई बिंदुओं पर जवाब लिए गए।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने ओबरॉय बुक सर्विस के इंद्रपाल तथा नोएडा स्थित डोमिनेंट पब्लिशर्स के अमरदीप सिंह और गिरीश अरोड़ा को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में किताबों के विवादित कंटेंट के प्रकाशन और प्रसार में प्रकाशकों की भूमिका सामने आने का दावा किया गया है। सीआई का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। जांच के तहत समिति के सदस्यों, संबंधित अधिकारियों और कंटेंट तैयार करने वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
काउंटर इंटेलिजेंस ने 4 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 49, 61(2), 152, 196 और 353 के साथ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप है कि सरकारी पुस्तकालयों में उपलब्ध दो पुस्तकों में अलगाववादी नेताओं का महिमामंडन किया गया। इसके बाद सीआई ने जांच शुरू करते हुए समग्र शिक्षा निदेशालय से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed