{"_id":"6a57f70729d28c39ad0223c6","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jmu1062-961976-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हर हर महादेव के जयघोष के \nबीच 6251 और श्रद्धालु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हर हर महादेव के जयघोष के बीच 6251 और श्रद्धालु रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीर्थयात्रियों में 50 विदेशी मेहमान भी बाबा बर्फानी के दर्शन करने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के बीच मंदिरों का शहर बाबा बर्फानी की भक्ति में डूबा हुआ है। अब तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। भगवती नगर यात्री निवास से 6251 श्रद्धालुओं का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए रवाना हुआ। इनमें 2985 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से जाएंगे। इस जत्थे में 1872 पुरुष, 964 महिलाएं, नौ बच्चे, 54 साधु, 36 साध्वियां और 50 विदेशी शामिल हैं। 3266 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा की ओर रवाना होंगे। इनमें 2567 पुरुष, 650 महिलाएं, चार बच्चे, 25 साधु, 17 साध्वियां और तीन ट्रांसजेंडर श्रद्धालु शामिल हैं। तड़के ये श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों से यात्रा पर रवाना हुए।