{"_id":"6a57f70e2114a2760000495e","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jmu1062-962226-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तीर्थयात्री को दिव्य अतिथि समझें, सेवा में न हो कमी : उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तीर्थयात्री को दिव्य अतिथि समझें, सेवा में न हो कमी : उपराज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मनोज सिन्हा ने भगवती यात्री निवास में सुविधाओं का जायजा लिया
- आरामदायक आवास और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को भगवती नगर यात्री निवास का दौरा किया। अमरनाथ यात्रा के लिए की गई सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा के लिए सुरक्षाबलों, नागरिक प्रशासन के साथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। यात्रियों के अनुभव को सुगम बनाने के लिए निर्देश दिए।
एलजी ने अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के कठिन परिश्रम की सराहना की। कहा कि सिर्फ 12 दिनों में तीर्थयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा तीन लाख पार कर चुका है। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए एक सहज, सुरक्षित और परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर यात्री को एक दिव्य अतिथि के रूप में मानकर उनकी सेवा करें। अधिकारी मौसम विभाग की भविष्यवाणी और पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखें। किसी भी अनिश्चितता से निपटने के लिए हर समय अलर्ट रहें। बैठक में सामुदायिक रसोइयों (लंगरों) में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती, स्वागत और ठहरने के केंद्रों पर सुविधाएं, मौके पर पंजीकरण, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा भी की।
-- -- -- -
यात्रियों से धोखाधड़ी करने
वालों पर होगी कार्रवाई
मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बैठक में उपराज्यपाल को बताया कि यात्रा के दौरान धोखाधड़ी में शामिल पाए गए तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एलजी ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी भी किसी प्रकार के कदाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -
श्रद्धालुओं से की बातचीत, जाना हालचाल
उपराज्यपाल ने भगवती नगर यात्री निवास में ठहरे श्रद्धालुओं से बातचीत की। व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुखद तीर्थयात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। माैके पर आईजीपी जम्मू भीमसेन टूटी, सीआरपीएफ जम्मू सेक्टर के आईजीपी अमोल वी होमकर, डीसी डॉ. राकेश मिन्हास, नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव भी माैजूद रहे।