{"_id":"6502b4cd091cbec3470ea09b","slug":"dsp-humayun-bhat-martyred-in-anantnag-encounter-the-wedding-took-place-a-year-ago-child-is-29-days-old-2023-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुमायूं भट: तिरंगे में लिपटी देह... 29 दिन के बेटे के साथ बिलखती मां, एक साल पहले शादी; रुला देगी DSP की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुमायूं भट: तिरंगे में लिपटी देह... 29 दिन के बेटे के साथ बिलखती मां, एक साल पहले शादी; रुला देगी DSP की कहानी
Thu, 14 Sep 2023 05:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:02 PM IST
सार
शहीद डीएसपी हुमायूं भट्ट के परिवार में उनकी पत्नी और 29 दिन का बेटा है। करीब एक साल पहले डीएसपी हुमायूं भट की शादी हुई थी और उनका 29 दिन का एक बच्चा भी है। वो 2019 बैच का अधिकारी थे।
विज्ञापन
हुमायूं भट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक बलिदान हो गए। जबकि दो जवान लापता हैं। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर रखा है। तलाशी अभियान जारी है। लगातार गोलियों की आवाज आ रही है।
बलिदानी डीएसपी हुमायूं की पत्नी को दर्शन के लिए ले जाते हुए
- फोटो : बासित जरगर
तीनों को श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उधर, आतंकियों का पता लगाने और घायल जवानों को निकालने के लिए सेना के तीन चीता हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया। पुलिस लाइन में बलिदानी डीएसपी को श्रद्धांजलि दी गई। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, डीजीपी दिलबाग सिंह तथा डीएसपी के पिता सेवानिवृत्त आईजी गुलाम हसन भट तथा अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। देर रात हुमायूं को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
डीएसपी हुमायूं भट की आखिरी विदाई
- फोटो : बासित जरगर
इससे पहले, हुमायूं भट श्रीनगर के जिला पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ आखरी विदाई दी गई। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व आईजीपी गुलाम हस्सान भट ने भी अपने शहीद बेटे डीएसपी हुमायूं भट के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी हुमायूं भट की आखिरी विदाई
- फोटो : बासित जरगर
इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया जहां उसके पार्थिव शरीर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपे विजय कुमार, डीआईजी सीकेआर सुजीत कुमार शहीद के घर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएसपी हुमायूं के पिता उन्हें श्रद्धांजली देते हुए
- फोटो : एजेंसी
इस दौरान तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को देखकर हुमायूं भट की पत्नी फातिमा बिलखती रहीं। परिवार के अन्य सदस्य भी बेहाल हो गए। जांबाज डीएसपी हुमायूं भट को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। बुजुर्ग और जवान हर शख्स शहीद डीएसपी के जनाजे को कंधा देने के लिए पहुंचा।