फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेधावी छात्र सम्मान: होनहार बोले- नियमित पढ़ाई करने और रट्टे से दूर रहकर ही आया जा सकता है टॉपर

Tue, 12 Sep 2023 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 11:51 AM IST
सार

जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में सोमवार को हुए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे होनहारों छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
amar ujala medhavi chatra samman jammu: students said one can become topper only by studying regularly
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह जम्मू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में सोमवार को हुए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे होनहारों छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के वक्त पढ़ने से अच्छा है कि रोज स्कूल से मिलने वाले होम वर्क के अनुसार नियमित तैयारी करें। यह सफलता का एकमात्र सूत्र है।

amar ujala medhavi chatra samman jammu: students said one can become topper only by studying regularly
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विषय को रट्टे से याद रखने की बजाय उसे समझा : दिव्या

दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा की दसवीं कक्षा की छात्रा दिव्या देवी ने दसवीं में 96.8 फीसदी अंक हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी नौवीं से शुरू की थी। नौवीं में पढ़ाई गंभीरता से की। विषय को रट्टे से याद रखने की बजाय उसे समझा, जिससे दबाव कम रहा। उसने कहा कि स्कूल और अभिभावकों का सफल में योगदान सबसे ज्यादा रहा है। 12वीं में अच्छे अंक लेकर दोबारा फिर इस सम्मान को पाना चाहती हूं।

amar ujala medhavi chatra samman jammu: students said one can become topper only by studying regularly
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह जम्मू - फोटो : अमर उजाला

अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई निजी से कम नहीं : तानिया

गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल नंदपुर सांबा की तानिया वर्मा ने साइंस संकाय में 95 फीसदी अंक के साथ 12वीं कक्षा पास की। तानिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई निजी से कम नहीं है। आधुनिक क्लास लेकर बेहतर शिक्षक अब सरकारी स्कूल किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का बड़ा सहयोग रहा है। मैरी सफलता में मैरे शिक्षकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मेहनत की सफलता की कुंजी है।

एसपी स्मार्ट स्कूल एक्सचेंस रोड जम्मू के छात्र तनुष कुमार ने 97.6 फीसदी अंक के साथ 12वीं कक्षा पास की है। तनुष ने कहा क 11वीं में अच्छे से पढ़ाई की थी,जिसका लाभ 12वीं कक्षा में मिला। उन्होंने कहा कि दसवीं में तैयारी थोड़ी कम थी, लेकिन 12वीं में अपनी तैयारी को शुरू से ही पुख्ता रखा। शुरूआत में डर था, लेकिन जब नियमित पढ़ाई की तो सफर आसान लगने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala medhavi chatra samman jammu: students said one can become topper only by studying regularly
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह जम्मू - फोटो : अमर उजाला

अच्छे से पढ़ाई न करने पर ही होता है परीक्षा का डर : विदि

कामर्स संकाय के प्रति बच्चों में डर है, जिसे दूर करने की जरूरत है। कामर्स पढ़ने वाले बच्चों की भविष्य में मांग रहेगी। ये बात आरएसपुरा की विदि ने कही। विदी ने 12वीं में कामर्स संकाय में 97.4 फीसदी अंक हासिल किए है। विदि ने कहा कि बोर्ड कक्षाओं का डर तब ही होता है जब 11वीं या नौवीं की पढ़ाई अच्छे से नहीं की हो। इस लिए नौवीं और 11वीं कक्षा की पढ़ाई गंभीरता से करनी चाहिए।

विज्ञापन
amar ujala medhavi chatra samman jammu: students said one can become topper only by studying regularly
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह जम्मू - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा की तैयारी को लेकर गंभीर होना जरूरी : गुरलीन

कार्मल कान्वेंट स्कूल कुंजवानी में 12वीं कक्षा की छात्रा गुरलीन कौर ने कामर्स संकाय में 97.2 फीसदी अंक हासिल किए है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी को लेकर गंभीर होना जरूरी है। शुरूआत से ही परीक्षा की तैयारी जरूरी है। हर विषय को गंभीतर से लेना होगा। नियमित पढ़ाई की सफलता की कुंजी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed