{"_id":"6a53fd3b5ea0d711a909b5df","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1062-959443-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पढ़ाई, प्लेसमेंट, कैंपस लाइफ के \nसाथ स्टार्टअप की भी मिलेगी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पढ़ाई, प्लेसमेंट, कैंपस लाइफ के साथ स्टार्टअप की भी मिलेगी सीख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आईआईएम जम्मू में नए छात्रों के लिए आज से पांच दिन तक ओरिएंटेशन
- एआई एंड बिजनेस एनालिटिक्स के पहले बैच का होगा स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आईआईएम जम्मू में दाखिला लेने वाले नए छात्रों के लिए सोमवार से पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू होगा। शुक्रवार तक चलने वाले ओरिएंटेशन में एमबीए, एमबीए (हेल्थकेयर), पीएचडी और पहली बार शुरू किए गए एमबीए (एआई एंड बिजनेस एनालिटिक्स) के छात्रों का स्वागत किया जाएगा। इन पांच दिनों में छात्रों को सिर्फ कक्षा की पढ़ाई ही नहीं बल्कि प्लेसमेंट, स्टार्टअप, कैंपस लाइफ और स्टार्टअप शुरू करने की सीख भी दी जाएंगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन एनआईआईटी लिमिटेड के चेयरमैन राजेंद्र सिंह पवार करेंगे। इस मौके पर शिक्षा और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। ओरिएंटेशन का सबसे खास सत्र जॉब सीकर टू जॉब क्रिएटर होगा। इसमें प्रदेश के सफल उद्योगपति और कारोबारी छात्रों से अपने अनुभव साझा करेंगे। वे बताएंगे कि अपना कारोबार कैसे शुरू किया जाए, किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें कैसे पार किया जा सकता है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ बदलती तकनीक, कारोबार और प्रबंधन से जुड़े नए अवसरों पर भी छात्रों से बातचीत करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक मिलेगी पूरी जानकारी
नए छात्रों को अपने कोर्स, पढ़ाई के नियम, प्लेसमेंट, स्टार्टअप और इनक्यूबेशन सेंटर, पुस्तकालय, छात्रावास, आईटी सुविधाएं, एंटी रैगिंग, महिला सुरक्षा और कैंपस की दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। वरिष्ठ छात्र, पूर्व छात्र और मेंटर भी अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि नए छात्रों को संस्थान के माहौल में घुलने-मिलने और पढ़ाई शुरू करने में आसानी हो।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हर सुबह योग, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम
ओरिएंटेशन के दौरान हर दिन की शुरुआत योग और माइंडफुलनेस सत्र से होगी। शाम को रंग तरंग-2026 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि नए छात्र एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान सकें और टीम भावना विकसित हो सके। आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, कैंपस जीवन और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।