फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: आतंकवाद पर अफवाह नहीं, तथ्यों पर भरोसा करें

विज्ञापन
education news
- जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर पर ऑनलाइन व्याख्यान
विज्ञापन


- शोध आधारित अध्ययन और सही जानकारी को बताया जरूरी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर जैसे संवेदनशील मुद्दों को समझने के लिए अफवाहों और अधूरी जानकारी के बजाय शोध और सही तथ्यों पर भरोसा करने की जरूरत है। यह बात वाराणसी इंस्टीट्यूट ऑफ हिंदी की ओर से आयोजित जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान में कही गई।

मुख्य वक्ता शिक्षाविद एवं लेखक प्रो. कुलभूषण मोहत्रा ने कहा कि जम्मू क्षेत्र लंबे समय से आतंकवाद की चुनौती का सामना करता रहा है। ऐसे में इस विषय पर गंभीर शोध, ऐतिहासिक दस्तावेजों और विश्वसनीय तथ्यों के आधार पर अध्ययन जरूरी है, ताकि सही तस्वीर सामने आ सके। इस विषय पर तैयार होने वाले शोध और दस्तावेज भविष्य में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और नीति निर्धारकों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई मुद्दों पर भ्रामक जानकारियां भी सामने आती रहती हैं। इसलिए किसी भी विषय पर राय बनाने से पहले तथ्यों की जांच करना और प्रामाणिक दस्तावेजों का अध्ययन करना जरूरी है।
विज्ञापन


मोहत्रा ने आगे कहा कि आतंकवाद का असर केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव समाज, अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए इस विषय पर संतुलित, तथ्य आधारित और शोधपूर्ण चर्चा समय की जरूरत है। संस्थान की संस्थापक निदेशक प्रो. अरुणा सिन्हा ने कहा कि जम्मू क्षेत्र से जुड़े ऐसे विषयों पर शोध आधारित चर्चा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। ऑनलाइन आयोजित इस व्याख्यान में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed