{"_id":"69c455aba0bcf53d3f025498","slug":"four-youths-abduct-two-brothers-one-escapes-the-other-goes-missing-jammu-news-c-10-jam1005-868649-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो भाइयों को चार युवकों ने उठाया एक बचकर निकला, दूसरा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो भाइयों को चार युवकों ने उठाया एक बचकर निकला, दूसरा लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन ने लगाया अपहरण का आरोप, थाने के बाहर प्रदर्शन कर बेटे को ढूंढ़ने की लगाई गुहार
- पुलिस का दावा - तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। कस्बे में बीते मंगलवार दो सगे भाइयों को रिंग रोड पर अगवा करने का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि पांच युवकों ने उनके बेटों को अगवा कर लिया। एक भाई वहां से किसी तरह बचकर भाग निकला जबकि दूसरा अब भी लापता है।
बुधवार को परिजन ने मीरां साहिब थाने के बाहर प्रदर्शन कर बेटे को ढूंढ़ने की गुहार लगाई।
परिजन का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की है लेकिन इसमें अपहरण का जिक्र नहीं किया गया है। उधर पुलिस का दावा है कि अब तक पांच आरोपियों में तीन को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
परिवार कश्मीर के जिला पुलवामा का रहने वाला है। सर्दियों में भेड़-बकरियां चराने के लिए मीरां साहिब में रह रहा था। ये लोग अब लाैटने की तैयारी कर रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि 16 वर्षीय जाफर हुसैन अपने भाई जाकिर हुसैन (20) के साथ बिश्नाह में कपड़े सिलवाने गया था। लाैटते वक्त रिंग रोड के पास एक बाइक चालक युवक से दोनों ने लिफ्ट ली। कुछ दूरी पर चार युवक खड़े थे जिन्होंने दोनों भाइयों को बाइक से उतार लिया। जाकिर किसी तरह वहां से बचकर भाग निकला जबकि जाफर को आरोपी अपने साथ ले गए हैं। जाकिर ने सरदारा चक गांव में पहुंचकर परिजन को आपबीती बताई। परिजन ने मीरां साहिब थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही अपने रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की लेकिन बेटे का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन का आरोप है कि 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उनके बेटे का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने थाने के बाहर नारेबाजी कर बेटे को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।
-- -- -- -
पिता बोला - घर लाैटने की कर रहे थे तैयारी
जाफर के पिता मोहम्मद फारूक ने बताया कि वे लोग हर वर्ष सर्दी के माैसम में मैदानी क्षेत्र में भेड़-बकरियां लेकर आते हैं। सर्दी खत्म होने पर वापस कश्मीर चले जाते हैं। उन्हें अब पुलवामा जिले के गांव त्राल गुलशन में अपने घर लाैटना था लेकिन छोटे बेटे का अपहरण कर लिया गया है। मां मीशरा बीबी का कहना है कि जाफर उसका छोटा बेटा है। घर से कपड़े सिलवाने के लिए बड़े भाई के साथ गया था लेकिन अब तक नहीं लाैटा है।
-- -- -- -- -- -
विशेष टीमों का गठन कर आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पांच युवकों में से तीन को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि वे लोग जाफर को कहां लेकर गए और उनका क्या मकसद था।
- जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, मीरां साहिब
Trending Videos