{"_id":"69a4a9adbdf2c3a4fd00bf49","slug":"health-news-jammu-news-c-10-lko1027-849130-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कूलों व अस्पतालों में बेटियों को \nटीकाकरण के लिए करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कूलों व अस्पतालों में बेटियों को टीकाकरण के लिए करेंगे जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार से शुरू हुए एचपीवी टीकाकरण महाभियान में पहले दिन दिखी सुस्ती
- अनंतनाग, कुपवाड़ा दहाई का अंक भी नहीं कर सके पार, किश्तवाड़ में सबसे कम तीन टीके लगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सर्वाइकल कैंसर से निजात के लिए शनिवार से शुरू हुए टीकाकरण के पहले दिन पूरे प्रदेश में कुछ जिले ऐसे रहे जहां पर टीका लगवाने के लिए बेटियों की संख्या दहाई का अंक भी नहीं पार कर सकीं। कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा, अनंतनाग व जम्मू संभाग में किश्तवाड़ में मात्र तीन बेटियों ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगवाया। विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान में तेजी लाए जाने के लिए स्कूलों व अस्पतालोंं में आने वाली बेटियों जिनकी उम्र 14 वर्ष है को टीकाकरण के लिए जागरूक करने की योजना है।
टीकाकरण तीन महीने चलेगा। प्रदेश में चिह्नित 1,35,340 बेटियों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य है। इसमें खास तौर पर स्कूलों व अस्पतालों में आने वाली बेटियों को टीमें एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगी। उनको बताया जाएगा कि सर्वाइकल कैंसर से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा इससे बचाव के लिए ही इस टीके को लगवाना जरूरी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शाहिद हुसैन ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण का पहला दिन था इसलिए कई जिलों में आंकड़े काफी कम रहे हैं। इन क्षेत्रों में खास तौर पर टीमों को भेजकर टीकाकरण के लिए बेटियों के बीच जागरूकता लाए जाने का प्रयास किया जाएगा। कई जिलों में पहले दिन टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक रही है। स्कूलों में अध्यापक अपने स्तर पर जहां सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को जागरूक कर रहे हैं वहीं अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहीं बेटियों को डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ एचपीवी का टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
Trending Videos