सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: काम पर लाैटे स्वास्थ्य कर्मी मरीजों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
health news
विज्ञापन
- बीते दो दिन हड़ताल से ओपीडी सेवाएं रहीं ठप, बिना इलाज के लाैट रहे थे मरीज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अब काम पर लाैट आए हैं। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। बीते मंगलवार और बुधवार को दो दिन हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। इससे मरीज बिना इलाज के लाैट रहे थे।
शहरवासी रजनी, सुमिता, अंजु ने बताया कि अस्पतालों में हड़ताल से ओपीडी सेवाएं भी बंद रहीं। इससे परेशानी हुई। मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा रहा था। जिला अस्पताल सांबा के डॉ. भारत भूषण के अनुसार हड़ताल समाप्त होने के बाद वीरवार को मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी सेवाएं बहाल कर मरीजों को उपचार किया। मरीजों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए समय रहते समाधान निकाला जाएगा ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहिंदर कुमार के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के कारण ओपीडी बंद होने पर मरीजों को कुछ समस्या जरूर आई थी लेकिन इमरजेंसी सेवाएं जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed