सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Police has repatriated nine Inspectors from the Anti Corruption Bureau

जम्मू-कश्मीर पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: कई इंस्पेक्टरों का तबादला, तुरंत प्रभाव से आदेश लागू

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 13 May 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एसीबी से नौ इंस्पेक्टरों को वापस उनके-अपने जोन में भेज दिया है। वहीं सात अन्य इंस्पेक्टरों को एसीबी में नई जिम्मेदारियों के लिए तैनात किया गया है और यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।

Jammu and Kashmir Police has repatriated nine Inspectors from the Anti Corruption Bureau
एसीबी, जम्मू-कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में तैनात नौ इंस्पेक्टरों को उनके-अपने जोन में वापस भेज दिया है। वहीं सात अन्य इंस्पेक्टरों को एसीबी में नई जिम्मेदारियों के लिए तुरंत प्रभाव से तैनात किया गया है।

Trending Videos


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फेरबदल पुलिस महानिदेशक की मंजूरी के बाद प्रशासनिक हित में किया गया है। एसीबी से जिन नौ इंस्पेक्टरों को वापस भेजा गया है, उनमें शोकत अहमद खान, मंजूर अहमद बेग, मोहम्मद सलीम, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद तुफैल, मंजीत सिंह, राजपाल, तनवीर हुसैन और मोहम्मद हफीज शामिल हैं। इन्हें कश्मीर, जम्मू और आर्म्ड जोन में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसीबी में जिन सात अधिकारियों को भेजा गया है, उनमें तारिक हसन, जसपाल सिंह, निसार हुसैन, सुहैल अहमद, आबिद अशरफ भट, मुख्तार अली और मोहम्मद इकबाल शामिल हैं। ये अधिकारी पीएचक्यू, कश्मीर, जम्मू, आर्म्ड और जीआरपी से संबंधित हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर विमल कुमार कौल को आर्म्ड ज़ोन से हटाकर एसीबी में भेजा गया है। आदेश में सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed