सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Efforts underway to procure EVMs from Punjab for civic polls

Jammu: निकाय चुनाव के लिए पंजाब से ईवीएम मंगाने की कवायद, अधिक खर्च के चलते मध्य प्रदेश से हुआ समझौता खटाई में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व में मध्य प्रदेश से समझौता किया गया था लेकिन वहां से यह मशीनें मंगाने में अधिक खर्च आ रहा है। इसे देखते हुए नए राज्य चुनाव आयुक्त ने इन्हें पंजाब से मंगाए जाने का सुझाव दिया है।

Jammu: Efforts underway to procure EVMs from Punjab for civic polls
demo - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) मध्य प्रदेश की जगह पंजाब से लाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पूर्व में मध्य प्रदेश से समझौता किया गया था लेकिन वहां से यह मशीनें मंगाने में अधिक खर्च आ रहा है। इसे देखते हुए नए राज्य चुनाव आयुक्त ने इन्हें पंजाब से मंगाए जाने का सुझाव दिया है।

Trending Videos


प्रदेश में जम्मू निकाय का कार्यकाल 14 नवंबर, 2023 को, जबकि श्रीनगर निकाय का कार्यकाल पांच नवंबर, 2023 को पूरा हो चुका है। अब इन चुनाव के लिए इंतजार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में राज्य चुनाव आयुक्त का पद खाली होने से इसकी कवायद पर असर पड़ रहा था। अब उनकी तैनाती के बाद जम्मू-कश्मीर म्यूनिसिपल एक्ट-2000 के अंतर्गत यह चुनाव होने हैं। इसके लिए 77 वार्डों में से 72 के परिसीमन का कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर भी विचार हो रहा है। इसके बाद चुनाव होंगे। निर्वाचन विभाग ने इसे देखते हुए ईवीएम मध्य प्रदेश से मंगाने के लिए समझौता किया था, लेकिन अब वह खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। राज्य चुनाव आयुक्त शांतमनु का कहना है कि पंजाब पड़ोसी राज्य है। यहां से ईवीएम मंगाना खर्च कम करने में सहायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed