सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पूर्व सैनिकों ने की लंबित मुद्दों व कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 27 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर में मासिक बैठक के बाद मौजूद पूर्व सनिक
विज्ञापन
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन अखनूर ने की मासिक बैठक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर।एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन अखनूर की मासिक बैठक वीरवार को आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता नौसेना के वरिष्ठ वेटरन लखबीर सिंह सोहल ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े लंबित मुद्दों और कल्याणकारी मांगों पर गंभीर चर्चा करते हुए सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
बैठक में वक्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में पूर्व सैनिकों को बुनियादी सुविधाओं में आ रही कमियों पर गहरी चिंता जताई और त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष लखबीर सोहल ने अपने संबोधन में चिनाब नदी पर चौथे बाईपास पुल के शीघ्र निर्माण तथा अखनूर में सैनिक भवन (सैनिक हाउस) के निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग दोहराई, ताकि पूर्व सैनिकों की बैठकों व सेमिनारों के लिए समुचित व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर नारी अध्यक्ष सुनीता देवी द्वारा स्कूलों में देशभक्ति विषयक सेमिनार आयोजित करने के प्रस्ताव का सदस्यों ने समर्थन किया। साथ ही 52 ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर डी.एन. शर्मा के सहयोग की सराहना की गई, जिन्होंने सीमा क्षेत्र के सरपंचों व बीडीसी सदस्यों के साथ मिलकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग दिया।
बैठक में ‘वन रैंक वन पेंशन’ (ओआरओपी) के पूर्ण क्रियान्वयन, मिलिट्री सर्विस पे (एमएसपी) में वृद्धि तथा दिव्यांग पेंशन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि ओआरओपी में देरी और एमएसपी में विसंगतियां पूर्व सैनिकों की आर्थिक सुरक्षा को प्रभावित कर रही हैं, वहीं दिव्यांग पेंशन दावों में आ रही बाधाएं घायल सैनिकों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रही हैं।
अध्यक्ष सोहल ने वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट में दिव्यांग पेंशन से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि युद्ध अथवा सेवा संबंधी कारणों से दिव्यांग हुए सैनिकों की पेंशन (सेवा व दिव्यांग तत्व) पूर्णतः करमुक्त रहेगी। अन्य मामलों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर सामान्य कर प्रावधान लागू होंगे। उन्होंने 31 जनवरी 2025 को सशस्त्र बल अधिकरण (एएफटी) दिल्ली द्वारा 1973 से पूर्व समयपूर्व सेवानिवृत्त सैनिकों के पक्ष में दिए गए ओआरओपी संबंधी फैसले का भी स्वागत किया।
बैठक का संचालन वेटरन काका राम ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी रघुवीर सिंह ने निभाई। अंत में अध्यक्ष संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ वेटरन रमेश्वर दत्त, जगदेव सिंह, ओम प्रकाश, भारत भूषण, जनक राज, शांति स्वरूप, विजय सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed