{"_id":"69cd8890b31bdcf12607cf02","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-584-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंडल गांव में मकान निर्माण कार्य रोका, मालिकों ने प्रशासन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंडल गांव में मकान निर्माण कार्य रोका, मालिकों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। मंडल गांव में एक निजी मकान के निर्माण कार्य को प्रशासन की तरफ से रुकवाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति बन गई है।
मंडल निवासी शुभम शर्मा और हरि दत्त शर्मा ने बताया कि वे अपनी निजी भूमि पर घर का निर्माण कार्य शुरू कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास विभाग से आवश्यक सरकारी अनुमतियां प्राप्त कर ली थीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद नायब तहसीलदार पुरमंडल ने पुलिस की मौजूदगी में उनके निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि जब सभी जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं तो फिर उनके कार्य में बाधा डालना समझ से परे है।
उन्होंने उपायुक्त सांबा और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
वहीं नायब तहसीलदार पुरमंडल ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए आवश्यक अनुमतियां पूरी नहीं की गई हैं। इसी कारण कार्य को रोका गया है। संवाद
Trending Videos