{"_id":"65028b3c4340bf09a804fd48","slug":"last-rites-of-j-k-dsp-humayun-bhatt-killed-in-anantnag-encounter-performed-in-budgam-2023-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुमायूं भट: भर आई हर आंखें... DSP को राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई, उपराज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुमायूं भट: भर आई हर आंखें... DSP को राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई, उपराज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:29 PM IST
सार
अनंतनाग मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जम्मू-कश्मीर के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट को बुधवार शाम को सुपुर्द ए खाक किया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुठभेड़ में अधिकारियों की मौत पर दुख व्यक्त किया और बुधवार को बडगाम में जे-के डीएसपी को श्रद्धांजलि भी दी।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर के बलिदानी डीएसपी हुमायूं भट को नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हुमायूं भट को बडगाम में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। डीएसपी हुमायूं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले बुधवार शाम श्रीनगर के जिला पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।
Trending Videos
2 of 7
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डीएसपी हुमायूं भट को दीं श्रद्धांजलि
- फोटो : बासित जरगर
इस दुखद अवसर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी डीएसपी हुमायूं के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान पूर्व आईजीपी गुलाम हसन भट ने भी अपने बलिदानी बेटे डीएसपी हुमायूं भट के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।
डीएसपी हुमायूं के पिता उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए
- फोटो : एजेंसी
एक पिता होने के नाते भले ही गुलाम हसन भट अंदर से टूट चुके हों लेकिन एक पुलिस अफसर के तौर पर श्रद्धांजलि देते समय वो काफी शांत और दृढ़ दिखे। इस मंजर ने सबको झकझोर कर रख दिया जब एक पिता ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। परिवार की महिलाओं ने रोते बिलखते हुए अपने जवान बेटे के आखिरी बार दीदार किए।
4 of 7
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : बासित जरगर
इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया जहां उनके पार्थिव शरीर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी विजय कुमार भी बलिदानी डीएसपी के घर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी हुमायूं भट का परिवार दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल का रहना वाला है। वे काफी समय से यहीं रह रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि करीब एक साल पहले शहीद डीएसपी हुमायूं भट की शादी हुई थी और उनका 29 दिन का एक बच्चा भी है। वह 2019 बैच के अधिकारी थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।