{"_id":"6a71aab0a2b6c164ca06babb","slug":"lpg-tanker-s-tyre-catches-fire-on-jammu-srinagar-highway-in-ramban-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एलपीजी टैंकर के टायर में लगी आग, समय रहते बुझाई गई लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एलपीजी टैंकर के टायर में लगी आग, समय रहते बुझाई गई लपटें
Tue, 04 Aug 2026 02:32 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:32 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी से भरे टैंकर के टायर में आग लग गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट के पास गैस से भरे एलपीजी टैंकर के एक टायर में अचानक आग लग गई। एलपीजी टैंकर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चंद्रकोट के पास टैंकर के एक टायर में आग भड़क उठी। घटना के बाद स्थानीय लोगों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग एलपीजी टैंकर तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अधिकारियों ने बताया कि टैंकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थिति सामान्य होने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन